Edit by : Aanya Saran
Met Gala 2026 : रेड कार्पेट पर दुनियाभर की हस्तियों ने अपने शानदार और आइकॉनिक लुक्स से सभी को चौंका दिया। इस साल का थीम “Fashion Is Art” रहा, जिसे भारतीय सितारों ने भी खूबसूरती से अपनाते हुए न्यूयॉर्क के “Metropolitan Museum of Art” में भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की। करण जौहर से लेकर अनन्या बिरला तक कई भारतीय सेलेब्रिटीज इस खास इवेंट का हिस्सा बने।
Met Gala 2026 : करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने इस साल Met Gala में डेब्यू किया और Manish Malhotra के कस्टम आउटफिट में नजर आए। उनके लुक में हैंड-पेंटेड मोटिफ्स, जरी-जरदोजी का काम और पिलर, कमल व हंस जैसे आर्किटेक्चरल एलिमेंट्स शामिल थे, जो महान चित्रकार Raja Ravi Varma को समर्पित थे।

Met Gala 2026 : अनन्या बिरला
उद्यमी अनन्या बिरला ने अपने एक्सपेरिमेंटल लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने Robert Wun का डिजाइन किया हुआ स्ट्रक्चर्ड ब्लैक कॉउचर पहना, जिसे Rhea Kapoor ने स्टाइल किया था। उनके लुक की खास बात आर्टिस्ट Subodh Gupta द्वारा बनाया गया मेटैलिक मास्क था।

Met Gala 2026 : गौरवी कुमारी और सवाई पद्मनाभ सिंह
जयपुर के रॉयल परिवार से गौरवी कुमारी और सवाई पद्मनाभ सिंह ने भी रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। गौरवी ने अपनी दादी Gayatri Devi की विंटेज शिफॉन साड़ी को गाउन में ट्रांसफॉर्म किया, जबकि पद्मनाभ सिंह ने वेलवेट कोट के साथ ट्रेडिशनल सिल्हूट पहना।

Met Gala 2026 : सुधा रेड्डी
Manish Malhotra का डिजाइन किया हुआ ड्रामेटिक आउटफिट पहना, जिसमें ‘Tree of Life’ मोटिफ्स और कलमकारी आर्ट से प्रेरित डिजाइन शामिल था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी और दुर्लभ टैंजेनाइट पीस के साथ पूरा किया।

Met Gala 2026 : मनीष मल्होत्रा
फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने न केवल कई सेलेब्रिटीज के आउटफिट डिजाइन किए, बल्कि खुद भी शानदार अंदाज में इवेंट में शामिल हुए। उनका ब्लैक बंधगला और केप वाला लुक मुंबई और कारीगरों से प्रेरित था, जिसे तैयार करने में 960 घंटे लगे।

Met Gala 2026 : ईशा अंबानी
Gaurav Gupta के डिजाइन किए गए गोल्डन आउटफिट में शिरकत की। उनका यह लुक मॉडर्न कॉउचर और रॉयल एलिगेंस का बेहतरीन मेल था। उनकी साड़ी में शुद्ध सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था और इसमें 200 से ज्यादा हीरे जड़े थे, जिसे 50 से अधिक कारीगरों ने 1200 घंटे में तैयार किया।

Met Gala 2026 : नताशा पूनावाला
में अपने बेहद अनोखे और आर्ट-इंस्पायर्ड लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने Dolce & Gabbana का कस्टम व्हाइट कॉउचर पहना, जिसे ब्रिटिश आर्टिस्ट Marc Quinn की बनाई गई ऑर्किड-इंस्पायर्ड स्कल्प्चर “Orchid Pectoral” के साथ पेयर किया गया था। यह लुक फैशन और आर्ट का शानदार मेल था, जिसमें वह एक चलती-फिरती कला कृति की तरह नजर आईं और “Fashion Is Art” थीम को पूरी तरह जीवंत कर दिया।

Read also : Satguru और आलिया भट्ट का नेपोटिज़्म पर बना वीडियो वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया





