,

Siwan में बड़ी कार्रवाई: RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, DIG और SP ने खुद संभाली कमान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Siwan

संवाददाता: गगन पाण्डेय

Siwan बिहार के सीवान जिले में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारी पुलिस बल ने रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब के पैतृक गांव प्रतापपुर और शहर स्थित नई किला आवास पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस उच्च-स्तरीय कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

Siwan DIG और SP के नेतृत्व में घेराबंदी

छापेमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका नेतृत्व खुद सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार और सीवान के एसपी पूरन कुमार झा कर रहे थे। सुबह-सुबह दर्जनों पुलिस वाहनों का काफिला विधायक के आवासों पर पहुंचा और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस अचानक हुई रेड से स्थानीय लोग और समर्थक स्तब्ध रह गए।

Siwan गोपालगंज की डॉक्टर दंपत्ति से जुड़ा है मामला

पुलिस की यह कार्रवाई गोपालगंज के मांझागढ़ निवासी डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंह द्वारा महादेवा थाने में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

डीआईजी नीलेश कुमार ने स्पष्ट किया कि:

“मामले में पर्याप्त साक्ष्य और सबूत मिलने के बाद न्यायालय से नियमानुसार वारंट प्राप्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।”

Siwan सियासी गलियारों में चर्चा तेज

पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के पुत्र और वर्तमान विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर हुई इस रेड ने बिहार की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। पुलिस फिलहाल आवास के अंदर सघन तलाशी ले रही है और कागजातों व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Read this: BJP election results: चुनाव नतीजों में बीजेपी की बढ़त, रायपुर में जश्न का माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक