,

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

https://swadeshlive.com/strait-of-hormuz-lng-shipment-india/

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। इस बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे माहौल में भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) से लदा एक टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुका है।

Strait of Hormuz: ‘मुबाराज़’ जहाज ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य

जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार ‘मुबाराज़’ नाम का LNG टैंकर सोमवार को भारत के आसपास देखा गया। यह जहाज अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के दास द्वीप संयंत्र से मार्च में LNG लेकर निकला था, लेकिन अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंसा हुआ था।

Strait of Hormuz

बताया जा रहा है कि 31 मार्च के आसपास इस जहाज ने अपना सिग्नल बंद कर दिया था। अब दोबारा भारतीय जलक्षेत्र के पास दिखाई देना इस बात का संकेत है कि स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो रही है।

Strait of Hormuz: चीन की ओर बढ़ रहा जहाज, भारत के पास से गुजरा

जानकारी के मुताबिक यह जहाज चीन की ओर जा रहा है, हालांकि मई के पहले सप्ताह में इसके भारत के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। यह घटनाक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है।

LNG क्या होता है?

LNG यानी द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas) प्राकृतिक गैस को -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करके तरल रूप में बदला जाता है। इससे इसका आयतन कम हो जाता है और इसे जहाजों के जरिए लंबी दूरी तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

यह सीधे घरों में इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन गैस सप्लाई सिस्टम, बिजली उत्पादन और उद्योगों के लिए बेहद जरूरी ऊर्जा स्रोत है।

Strait of Hormuz: क्यों अहम है LNG की सप्लाई?

होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया की लगभग एक-पांचवीं LNG सप्लाई गुजरती है। ईरान द्वारा जहाजों की आवाजाही रोकने और अमेरिका की नाकाबंदी के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा था।

ऐसे में इस मार्ग से LNG टैंकर का सुरक्षित गुजरना संकेत देता है कि सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है।

Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत के संकेत

इस घटनाक्रम से भारत जैसे देशों को राहत मिली है, जो LNG आयात पर निर्भर हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए आगे की स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

read also: Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…