,

Trudeau resigns: अब कनाडा का अमेरिका में हो विलय: ट्रंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

भारत पर झूठे इल्जाम लगाने वाले कनाडा पीएम जस्टिन ट्रूडो की आखिर कुर्सी चली ही गई। जस्टिन ट्रूडो ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब अब अगले चुनाव में वह लिबरल पार्टी का नेतृत्व नहीं करेंगे। इससे कनाडा में अब अगले पीएम की तलाश शुरु हो गई है। इस बीच अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की घोषणा होते ही कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात दोहरा दी। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब कनाडा का अमेरिका में विलय हो जाना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से अपने पुराने प्रस्ताव को दोहराया है।

कनाडा का अमेरिका में विलय हो जाता है तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा

उन्होंने पहले भी कहा था कि कनाडा का अमेरिका में विलय हो जाना चाहिए। अगर कनाडा का अमेरिका में विलय हो जाता है तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा, टैक्स बहुत कम हो जाएगा और उन्हें रूस और चीन के जहाजों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षा मिलेगी जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मिलकर, हम एक महान राष्ट्र बनेंगे!!! बता दें पीएम ट्रूडो को अपने नेतृत्व को लेकर असंतोष का सामना करना पड़ रहा था। पिछले साल के आखिर में वित्त मंत्री के अचानक इस्तीफे से ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार में हलचल मच गई थी। ट्रूडो के इस्तीफे की घोषणा से कुछ समय पहले एक अधिकारी ने बताया था कि संसद 24 मार्च तक निलंबित रहेगी। संसद का सत्र 27 जनवरी को फिर से शुरू होना था।

लिबरल पार्टी अब अंतरिम नेता का चयन करेगी

इस दौरान लिबरल पार्टी के नेतृत्व का चुनाव होगा। ट्रूडो 2015 से कनाडा के पीएम थे और उनके इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी में नए नेता की तलाश शुरू हो गई है। ट्रूडो के इस्तीफे से कनाडा में इस साल चुनाव की संभावना भी बढ़ गई है। इसके पहले ट्रूडो ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया था और चेतावनी दी थी कि अगर वह इस्तीफा नहीं देंगे तो उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ट्रूडो के इस्तीफे के बाद लिबरल पार्टी अब पीएम पद पर कार्यभार संभालने के लिए एक अंतरिम नेता का चयन करेगी। इसके साथ ही पार्टी एक विशेष नेतृत्व सम्मेलन भी आयोजित करेगी। यदि चुनाव इससे पहले होते हैं, तो पार्टी को ऐसे पीएम के अधीन काम करना पड़ेगा, जिन्हें पार्टी सदस्य नहीं चुनेंगे। यह कनाडा के इतिहास में पहली बार होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का