,

Bokaro : JTET परीक्षा में भारी हंगामा, एक सेट के 32 प्रश्नपत्र गायब होने पर भड़के अभ्यर्थी

Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के दौरान रविवार को बोकारो के सेक्टर 9 स्थित पटेल स्कूल परीक्षा केंद्र पर जबरदस्त अफरा-तफरी और हंगामा देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने के वक्त प्रश्नपत्रों की कमी के चलते अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद केंद्र पर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के आला अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा।

Bokaro 32 प्रश्नपत्र कम होने से बिगड़ी स्थिति

जानकारी के अनुसार, पटेल स्कूल केंद्र पर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब अभ्यर्थियों को पता चला कि प्रश्नपत्रों के एक सेट में 32 क्वेश्चन पेपर कम पहुँचे हैं। परीक्षा हॉल में बैठे परीक्षार्थियों ने जब इसकी शिकायत की, तो प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इससे आक्रोशित होकर अभ्यर्थी कमरों से बाहर निकल आए और केंद्र के भीतर ही नारेबाजी शुरू कर दी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह बड़ी प्रशासनिक चूक है, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Bokaro भारी पुलिस बल के साथ पहुँचे उपायुक्त और एसपी

हंगामे की सूचना मिलते ही बोकारो उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। केंद्र पर सिटी डीएसपी और हरला पुलिस की टीम भी तैनात की गई है ताकि स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके। अधिकारियों ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया और वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए परीक्षा संपन्न कराने का आश्वासन दिया। फिलहाल केंद्र के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

Bokaro मीडिया कवरेज पर रोक से बढ़ा तनाव

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक और विवाद तब खड़ा हो गया जब प्रशासन द्वारा मीडिया कर्मियों को केंद्र के भीतर जाने और कवरेज करने से रोका गया। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते मीडिया एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। इस रोक के बाद बाहर खड़े परिजनों और मीडिया कर्मियों के बीच भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

Read this: Rohtas डेहरी को मिलेगी निर्बाध बिजली: नहर किनारे 2 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक पावर सब स्टेशन

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…