,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-april-22/

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर Ravi Kishan
भस्म आरती में शामिल होकर मांगी प्रदेश और गोरखपुर की खुशहाली
उज्जैन के Mahakaleshwar Jyotirlinga में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भस्म आरती में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने विशेष पूजन कर गोरखपुर समेत पूरे देश की समृद्धि की कामना की।

2. जबलपुर में युवक की नदी में कूदकर मौत
पुलिस से बचने के प्रयास में गई जान, जांच जारी
जबलपुर में पुलिस से बचने के लिए एक युवक नदी में कूद गया, लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक पानी पीने के बहाने भागा था।

3. सिंगरौली बैंक डकैती में नेपाल कनेक्शन
15 करोड़ की लूट में इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल
सिंगरौली की बड़ी बैंक डकैती में नेपाल कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों ने एक महीने तक रेकी की और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए संपर्क बनाए रखा।

4. प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर
खजुराहो-नर्मदापुरम में 43°C, कई जिलों में लू का अलर्ट
मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। खजुराहो और नर्मदापुरम में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि ग्वालियर समेत 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

5. सतना में 11 साल के बच्चे की हत्या
मां से बात करने पर आरोपी नाराज, हसिया से गला रेता
सतना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आरोपी ने 11 साल के बच्चे की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

6. भोपाल गैस एजेंसी में गड़बड़ी
खाद्य विभाग की रिपोर्ट के बाद FIR की तैयारी
भोपाल में एक गैस एजेंसी में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग ने जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी है, जिसके बाद एफआईआर की तैयारी चल रही है।

7. ग्वालियर में ई-रिक्शा में गहनों की चोरी
दिल्ली के व्यापारी से सवा दो लाख के गहने पार
ग्वालियर में ई-रिक्शा में सफर कर रहे एक व्यापारी के गहने चोरी हो गए। दो महिलाओं पर संदेह है, पुलिस जांच में जुटी है।

8. उज्जैन में अत्याधुनिक फैक्ट्री का ट्रायल रन
हाई लेवल डिसइन्फेक्टेंट का होगा निर्माण
उज्जैन में माइक्रोजेन हेल्थकेयर की नई फैक्ट्री का ट्रायल रन शुरू हुआ। यहां अस्पतालों के लिए उच्च स्तर के डिसइन्फेक्टेंट बनाए जाएंगे, जो वायरस खत्म करने में सक्षम होंगे।

9. दमोह में दलित दूल्हे के साथ मारपीट
घोड़ी से उतारकर पीटा, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात
दमोह में एक दलित दिव्यांग दूल्हे को घोड़ी से उतारकर दबंगों ने मारपीट की। बाद में पुलिस तैनाती के बीच बारात निकाली गई।

10. दतिया में सामूहिक विवाह सम्मेलन पर सवाल
पहले से शादीशुदा जोड़ों ने भी लिए फेरे
दतिया में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में अनियमितताएं सामने आईं। कई ऐसे जोड़े भी शामिल हुए जो पहले से शादीशुदा थे, जिससे आयोजन पर सवाल खड़े हो गए।

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी