,

Datia : 31 हजार दीपों की रोशनी से नहाई पीतांबरा नगरी; हरिद्रा सरोवर पर उतरा ‘तारामंडल’, भक्तों ने श्रद्धा से किया दीपदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Datia

Report: Vijay gupta

Datia अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां पीतांबरा की नगरी दतिया एक बार फिर अलौकिक दृश्य की साक्षी बनी। श्री पीतांबरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर को 31 हजार दीपों की जगमगाहट से सजाया गया। जैसे ही संध्या काल में मंत्रोच्चार के बीच एक साथ दीप प्रज्ज्वलित हुए, ऐसा प्रतीत होने लगा मानो धरती पर आकाश के सितारे उतर आए हों।

Datia ‘एक दीप माई के नाम’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

माँ पीतांबरा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करने के लिए दतिया सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पीठ पहुंचे। ‘एक दीप माई के नाम’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक श्रद्धालु ने सरोवर के तट पर दीप जलाकर विश्व कल्याण की कामना की। दीपों की कतारों से सरोवर का जल और मंदिर का प्रांगण स्वर्णमयी आभा में नहा उठा।

Datia पूर्व मंत्री और कलेक्टर ने की दीप-अर्चना

इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने भी सहभागिता की। उन्होंने भी सरोवर के तट पर ‘एक दीप माई के नाम’ प्रज्ज्वलित कर माई का आशीर्वाद लिया। डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि माई की कृपा से दतिया निरंतर आध्यात्मिक और विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।

Datia धार्मिक पर्यटन का केंद्र बना सरोवर

हरिद्रा सरोवर का दृश्य इतना मनोरम था कि वहां मौजूद हर कोई इस पल को अपने कैमरों और यादों में कैद करने को आतुर दिखा। अक्षय तृतीया पर दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है, और इतनी विशाल संख्या में दीपों का प्रज्ज्वलन दतिया की धार्मिक परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले गया है। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुरक्षा और दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

Read this: Char Dham Yatra शुरू होते ही उत्तरकाशी में ट्रैफिक जाम, हाईवे पर लंबी कतारें

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय