,

Char Dham Yatra शुरू होते ही उत्तरकाशी में ट्रैफिक जाम, हाईवे पर लंबी कतारें

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/char-dham-yatra-traffic-jam/

Report by: Vinit Kanswal

Char Dham Yatra: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ी अपडेट सामने आई है। 19 अप्रैल को Gangotri Temple और Yamunotri Temple के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जिसके बाद भारी संख्या में यात्री धामों की ओर बढ़ने लगे।

Char Dham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर लगा लंबा जाम

यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इससे पहले भी क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने के कारण गंगनानी से गंगोत्री के बीच करीब 60 किलोमीटर के दायरे में लगभग 900 वाहन दिनभर जाम में फंसे रहे थे।

Char Dham Yatra: ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस अलर्ट मोड में

Char Dham Yatra

ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। सीओ Janak Panwar खुद मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। दोपहर के बाद उत्तरकाशी, भटवाड़ी, शिव गुफा और नगुण बैरियर जैसे प्रमुख स्थानों पर वाहनों को रोककर गंगोत्री की ओर बढ़ते दबाव को कम करने की कोशिश की जा रही है।

Char Dham Yatra: यात्रियों के लिए जारी की गई सुरक्षा एडवाइजरी

प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई है, खासकर उन लोगों को जो सांस, दमा या हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसके अलावा रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

Char Dham Yatra: यात्रा के शुरुआती दिनों में ही चुनौतीपूर्ण हालात

चारधाम यात्रा के शुरुआती चरण में ही ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

read also: Udham Singh Nagar में स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय