Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pithampur

संवाददाता: सुनील ठोसरे

Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बंगला बिल्लौद में एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। शादी वाले घर में मेहमानों के नहाने के पानी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने घर में घुसकर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में दुल्हन और उसकी माँ के साथ मारपीट की गई, वहीं बचाव में आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Pithampur नहाने के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बंगला बिल्लौद निवासी हरिसिंह परमार के घर उनकी बेटी पायल के विवाह की रस्में चल रही थीं। शुक्रवार को घर में मेहमानों के नहाने का पानी गली से बहकर पड़ोसी बबलू उर्फ मेहमूद के पशुबाड़े की ओर चला गया। इसी बात से आक्रोशित होकर मेहमूद गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते परमार परिवार के घर में घुस गया।

Pithampur दुल्हन और महिलाओं पर फावड़े से हमला

आरोपी मेहमूद ने घर में घुसकर उत्पात मचाना शुरू किया। जब दुल्हन की मां सुमनबाई ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ हाथापाई की। अपनी मां को बचाने आई दुल्हन पायल के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। विवाद बढ़ता देख जब आरतीबाई बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी मेहमूद ने उनके सिर पर फावड़े से जोरदार वार कर दिया। हमले में आरतीबाई का सिर फट गया और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहाँ उनके सिर में चार टांके आए हैं।

Pithampur हिंदू समाज में आक्रोश, पुलिस ने भेजा जेल

विवाह समारोह के दौरान हुई इस गुंडागर्दी से क्षेत्र के सकल हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC-ST एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

चौकी प्रभारी अजित सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी मेहमूद को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Read this: Bhojpur : शादी से लौट रहे परिवार की ऑटो पलटी, बुजुर्ग की मौत और दो बहुओं-पोतियों समेत 5 घायल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर