Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/sasaram-scorpio-accident-one-dead/

Report by: Avinash Srivastwa

Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sasaram: मृतक की पहचान, घायलों की हालत गंभीर

हादसे में मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रतीक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

Sasaram

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान करीब रात 2 बजे साहू सिनेमा के पास स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।

Sasaram: टक्कर से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पेड़ से चिपक गई और पास में स्थित पान दुकान की दो गुमटियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतक को वाहन से बाहर निकाला।

Sasaram: पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Sasaram: स्कॉर्पियो जब्त, जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

read also: Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर