CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा

Vedanta Limited के पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 14 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 34 झुलस गए। 5 की हालत गंभीर है। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके बाद 35-35 लाख रुपए और नौकरी देने का ऐलान किया गया।

2. मैट्रिमोनियल साइट से 1.11 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़ में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। लोक सेवा केंद्र की आड़ में रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर 1.11 करोड़ रुपए ठगे गए।

3. BJP विधायक के जाति प्रमाणपत्र मामले में हाईकोर्ट सख्त

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक रामकुमार के जाति प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन को 90 दिनों में निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता ने सुनवाई में देरी का आरोप लगाया है।

4. माइनिंग प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह ने मानिकपुर खदान विस्तार को लेकर माइनिंग प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रभावित लोगों को मुआवजा और रोजगार नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

5. POCSO मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता

दुर्ग-भिलाई में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश में POCSO मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

6. तालाब विवाद में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

अंबिकापुर में तालाब भरने के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच विवाद बढ़ गया। तहसीलदार ने मामले में स्टे लगाकर दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए हैं।

7. निगम की सामान्य सभा नहीं होने पर विवाद

अंबिकापुर में नगर निगम की सामान्य सभा नहीं बुलाने पर नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। महापौर ने 10 दिनों में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।

8. राजनांदगांव में साइबर ठगी और छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव पुलिस ने छेड़छाड़ और साइबर ठगी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अंतरराज्यीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

9. नौकरी का झांसा देकर ठगी

खैरागढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

10. अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 3 ढाबा संचालकों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर

US-Iran Talks: 2 दिन में इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका- ईरान की दूसरी वार्ता, ट्रंप ने दिए संकेत

US-Iran Talks: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार

Modi-Trump Call: होर्मुज जलडमरूमध्य पर की चर्चा, ऊर्जा सेक्टर में भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील के मिले संकेत

Modi-Trump Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Dr Ambedkar और RSS संबंधों पर भोपाल में विशेष व्याख्यान, सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Dr Ambedkar: भोपाल में विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में