,

Kedarnath Yatra 2026: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने होटल एसोसिएशन संग की अहम बैठक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kedarnath Yatra 2026

Kedarnath Yatra 2026: गैस आपूर्ति, भोजन व ठहराव व्यवस्था पर विशेष जोर, वैकल्पिक ईंधन अपनाने की अपील

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सफल संचालन को लेकर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सीतापुर में होटल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन व्यवस्था, एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। मध्य पूर्व एशिया की परिस्थितियों के कारण गैस आपूर्ति में संभावित बाधाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने होटल और ढाबा संचालकों से कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक इंडक्शन जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की अपील की, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Kedarnath Yatra 2026:ट्रैफिक, स्वच्छता और सुरक्षा पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी होटल संचालक श्रद्धालुओं को निर्धारित दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराएं और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए व्यापक योजना तैयार कर ली गई है, जिसे प्रशासन और पुलिस मिलकर सख्ती से लागू करेंगे। बैठक में होटल व्यवसायियों ने पार्किंग, ट्रैफिक और ईंधन आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर शौचालय व्यवस्था और अवैध शराब व मांस बिक्री पर रोक लगाने के मुद्दे भी उठे। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी