,

पोरबंदर: एयरस्ट्रिप पर कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत की खबर

Coast guard helicopter crashes in Gujarat during training, 3 dead

गुजरात: पोरबंदर में कोस्टगार्ड का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास इंडियन कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ANI के मुताबिक कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर ध्रुव अपनी नियमित उड़ान पर था। लेकिन पोरबंदर एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। इंडियन कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर में 2 पायलट समेत 3 लोग सवार थे।