,

‘Hanuman Ansh’ फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार, प्रेमानंद महाराज ने दिए निर्देश

'Hanuman Ansh'

‘Hanuman Ansh’: कुछ दिनों पहले नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म का ऐलान हुआ था, जिसका नाम ‘हनुमान अंश’ रखा गया है। नीम करोली बाबा को हनुमान का सिद्ध अवतार माना जाता है और आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई सेलिब्रिटी भी उनकी पूजा करते हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अब तक यह नहीं बताया कि नीम करोली बाबा का किरदार कौन निभाएगा।

‘Hanuman Ansh’: प्रेमानंद महाराज से ली मार्गदर्शन

फिल्म को बनाने जा रहीं अनुप्रिया नागर हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचीं। उन्होंने फिल्म के लिए सही मार्गदर्शन मांगा। प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि किसी भी महापुरुष पर फिल्म बनाते समय क्या सावधानियां बरतनी होंगी और अभिनेता को क्या करना चाहिए।

‘Hanuman Ansh’: महापुरुष के चरित्र का सही अनुकरण

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि किसी भी महापुरुष के चरित्र को देखकर तीन बातें हमें सीखनी चाहिए: बैराग्य, भक्ति और ज्ञान। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी दृश्य या अभिनय में ऐसी चीजें न दिखाएँ जो अपराध लगे या महापुरुष की छवि को गलत तरीके से पेश करें।

‘Hanuman Ansh’: लोकप्रियता के लिए कुछ भी न परोसें

महाराज ने आगे कहा कि फिल्म में केवल सत्य और प्रमाणित जानकारी ही पेश करनी चाहिए। किसी भी महापुरुष के चरित्र में सांसारिकता या अभिनय को लोकप्रिय बनाने के लिए बदलना अपराध होगा।

‘Hanuman Ansh’: एक्टर्स को साधना करनी होगी

प्रेमानंद जी ने कहा कि जो भी एक्टर महापुरुष का किरदार निभाएगा, उसे पहले साधना करनी चाहिए, संतों के संग रहना चाहिए, सात्विक भोजन करना चाहिए और चरित्र पवित्र रखना चाहिए। फल-फूल आदि खाकर, संतों के चरित्र पढ़कर ही महापुरुष का सटीक अभिनय संभव है।

‘Hanuman Ansh’: फिल्म की रिलीज़

‘हनुमान अंश’ जून 2026 में रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म हिंदी, बुंदेली और ब्रज भाषा में भी प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्देशक हैं विशाल चतुर्वेदी, जबकि प्रोड्यूसर हैं अनुप्रिया नागर, नम्रता जी और रागिनी एस।

read also: Zareen Khan की मां परवीन खान का निधन, इंस्टाग्राम पर जरीन खान की टीम ने पोस्ट कर दी जानकारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP