,

Jabalpur OFK में दहशत का साया: नाइट शिफ्ट के रास्ते में ‘भारी-भरकम’ मगरमच्छ; कर्मचारियों के बीच मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण इकाई आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) के कर्मचारी सोमवार की रात उस समय सिहर गए, जब फैक्ट्री की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ डेरा जमाए बैठा मिला। अंधेरे में अचानक हुए इस आमने-सामने के टकराव ने कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Jabalpur हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही थम गए कर्मचारियों के पहिए

घटना उस समय की है जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए नाइट शिफ्ट में फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही वाहनों की हेडलाइट की रोशनी सड़क के बीचों-बीच पड़ी, सामने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। कर्मचारी तुरंत अपने वाहन रोककर पीछे हट गए। शोर-शराबा सुनकर मगरमच्छ ने सड़क से भागने की कोशिश की, लेकिन इसी आपाधापी में वह सड़क किनारे लगी लोहे की जाली में बुरी तरह फंस गया।

Jabalpur खुद निकालने का प्रयास रहा विफल, वन विभाग को दी सूचना

शुरुआत में कुछ साहसी कर्मचारियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित निकालने और उसे वापस भेजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ के भारी वजन और जाली में फंसाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। स्थिति की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Jabalpur परियट से पाइप लाइन के जरिए तालाबों तक पहुँचा खतरा

क्षेत्रवासियों और विशेषज्ञों का मानना है कि ये मगरमच्छ परियट जलाशय से पाइप लाइन के जरिए फैक्ट्री क्षेत्र के तालाबों में पहुँचे हैं। अब ये मगरमच्छ तालाबों से बाहर निकलकर मुख्य सड़कों और आवासीय बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं, जो ओएफके कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।

Read this: Chhatarpur”न नास्तिक बनो, न आस्तिक बनो, बनना है तो वास्तविक बनो”: 11 देशों के राजदूतों संग बागेश्वर सरकार की आध्यात्मिक वार्ता