MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें..

1. 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में नया मौसम सिस्टम एक्टिव हो गया है। भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी है। हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

2. उज्जैन में 3 मंजिला मकान गिरा

उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग पर एक तीन मंजिला मकान गिर गया। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से कई जानें बच गईं।

3. पशुओं के लिए रंगीन टैग सिस्टम

राज्य में पशुओं की पहचान के लिए नया रंगीन टैग सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे पालतू, बेसहारा और गोशाला के पशुओं की पहचान आसानी से हो सकेगी।

4. ग्वालियर में अजीब तलाक मामला

ग्वालियर में एक महिला ने कोर्ट में पति के सामने ही अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थाम लिया और पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने दोनों को अलग होने की सलाह दी।

5. भोपाल में महिला को कार से फेंका

भोपाल में चलती कार से एक महिला को फेंक दिया गया। उसके शरीर में स्टेप्लर पिन चुभे मिले और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

6. प्रेमपुरा में बुलडोजर कार्रवाई

भोपाल के प्रेमपुरा इलाके में प्रशासन ने 37 दिन बाद फिर से बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 9 दुकानों और 2 मकानों को गिरा दिया। अवैध निर्माण हटाने के लिए पहले ही अल्टीमेटम दिया गया था।

7. इंदौर में प्रोफेसर के साथ मारपीट

इंदौर में एक मैनेजमेंट प्रोफेसर को उनके पति ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि पति ने गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी।

8. महिला सशक्तीकरण फंड का गलत उपयोग

ऑडिट में खुलासा हुआ कि महिला सशक्तीकरण के लिए जारी फंड को सड़कों और नल-जल योजनाओं में खर्च किया गया। अधिकारियों का तर्क है कि इससे महिलाओं का समय बचता है।

9. इंदौर सराफा में कारीगरों की कमी

इंदौर के सराफा बाजार में 5 हजार बंगाली कारीगरों के शहर छोड़ने से काम प्रभावित हुआ है। अब ऑर्डर पूरा करने में पहले से ज्यादा समय लग रहा है।

10. मुरैना का पुल खतरे में

मुरैना में एमपी-राजस्थान को जोड़ने वाला 100 करोड़ का पुल खतरे में है। रेत माफिया द्वारा किए गए अवैध खनन से इसके पिलर कमजोर हो गए हैं।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी