Isa Ahmad
Ration Distribution: अंगूठा लगवाकर लौटाए जा रहे ग्रामीण
Ration Distribution: कोरबा जिले के कोरबा जनपद अंतर्गत कोरकोमा पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान से पिछले तीन महीनों से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान संचालक उनसे हर महीने फिंगरप्रिंट (अंगूठा) लगवा लेता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ वापस भेज दिया जाता है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है।
Ration Distribution: खाद्य संकट से जूझ रहे परिवार, जांच की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन महीने से राशन नहीं मिलने के कारण उनके सामने खाद्य संकट की स्थिति पैदा हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक उनकी गरीबी का मजाक उड़ाते हुए सरकारी राशन की खुलेआम हेराफेरी कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।





