,

IPL 2026 में बेंगलुरु की जीत और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मैच का पूरा हाल

IPL 2026:

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। हालांकि हार के बावजूद चेन्नई ने टी20 क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रन चेज के दौरान CSK के 9 खिलाड़ियों ने कम से कम एक छक्का लगाया, जो किसी भी टी20 मैच में पहली बार हुआ है। सिर्फ आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने कोई छक्का नहीं लगाया। इस दौरान टीम ने कुल 11 छक्के लगाए।

IPL 2026: मैच का संक्षिप्त हाल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए, रजत पाटीदार 19 गेंद में नाबाद 48 रन पर रहे और फिल साल्ट 46 रन बनाकर आउट हुए। CSK के लिए अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया।

IPL 2026: CSK की रन चेज में संघर्ष

251 रन के टारगेट का पीछा करते हुए CSK की पारी 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। सरफराज खान ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, प्रशांत वीर ने 48 रन की पारी खेली, जबकि जेमी ओवर्टन ने 37 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट और 1 विकेट सुयष शर्मा को मिला।

read also: Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- सही समय पर खुशखबरी आएगी

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया