,

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय तय करेगा सजा

Ambikapur Crime Case: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर विजय शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सजा देने का अधिकार न्यायालय का होता है और सरकार व पुलिस का काम मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करना है।
वहीं टी एस सिंहदेव द्वारा कड़ी कार्रवाई की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और कानून अपना काम करेगा।

Ambikapur Crime Case: चुनाव और नक्सल मुद्दे पर भी सरकार का जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान विजय शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भाजपा के बढ़ते जनाधार का दावा किया और कहा कि पार्टी का विस्तार तेजी से हो रहा है।
साथ ही भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, भाजपा को फायदा होता है।

READ ALSO: Chhatarpur में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और तूफान से फसलें तबाह, बक्स्वाहा में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, दो बच्चे घायल

इसके अलावा 6 अप्रैल 2010 को हुई ताड़मेटला नक्सल हमला का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि वह देश की सबसे भयावह नक्सली घटनाओं में से एक थी। उन्होंने दावा किया कि ऐसे घटनाओं में शामिल अधिकांश नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या पुनर्वास की राह पर हैं, और इस मुद्दे पर कांग्रेस को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…