,

किसान महापंचायत: खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगे पूरे देश के किसान, आमरण अनशन पर डल्लेवाल

Kisan Mahapanchayat: Farmers from all over the country will reach Khanauri border, Dallewal on fast unto death

हरियाणा पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर किसान शनिवार को महापंचायत करेंगे जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। महापंचायत के माध्यम से ही किसान आंदोलन की आगामी रूपरेखा को भी तैयार किया जाएगा। किसान महापंचायत को लेकर खनौरी बॉर्डर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल है जिसको मद्देनज़र रखते हुए, बड़े साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है, ताकि संवाद में परेशानी ना हो। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल कैंसर पीड़ित होने के बावजूद 40 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ‘वो कैंसर की दवाइयां भी नहीं ले रहे है। जिस कारण लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट हो रही है। उनका शरीर लगातार कमज़ोर हो रहा है, उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही है’।

खनौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत: खनौरी बॉर्डर पर आज होने वाली किसान महापंचायत को लेकर मोर्चा के नेता अन्य राज्यों से आए किसान नेताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं। किसानों ने कहा कि महापंचायत में देश भर से करीब दो लाख से अधिक किस पहुंचेंगे। बताया कि ये महापंचायत किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के कहने पर हो रही है, जिसमें शामिल होने के लिए कई राज्यों के किसान पहुंच गए हैं।


सुरक्षा को लेकर जींद में हाई अलर्ट: किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने जींद में हाई अलर्ट कर दिया है। जिले में BNS की धारा 163 (पूर्व में IPC की धारा 144) लागू कर दी है. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। यहां किसी तरह के हालात से निपटने के लिए 21 DSP भी ड्यूटी पर रहेंगे। हरियाणा पुलिस ने नरवाना से गढ़ी होकर पंजाब जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी करेगी इंतजार: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी भी आज किसानों का इंतजार करेगी। शुक्रवार को कमेटी और किसान संगठनों की बीच बैठक होनी थी, लेकिन किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद हाई पावर कमेटी ने किसान संगठनों को आज के फिर से बातचीत का न्योता दिया है। किसानों का कहना है कि कमेटी पहले ही अपना फैसला सुप्रीम कोर्ट के बता चुकी है, तो इस बैठक का कोई मतलब नहीं।

किसानों को कमेटी के नियम-शर्तें नहीं मंजूर: किसान नेताओं ने इस बैठक को किसान आंदोलन में फूट डालने के लिए बुलाए जाने की बात कही। कहा कि यह कमेटी पहले ही अपनी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रख चुकी है। किसान नेताओं ने कहा कि कमेटी की नियम शर्तों के चलते ही किसान संगठन बैठक में शामिल नहीं हुए। आज फिर से कमेटी ने किसानों को बैठक के लिए न्योता दिया है। बैठक में किसानों की आना मुश्किल लग रहा है।

जगजीत डल्लेवाल की तबीयत गंभीर: जींद के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है। आज उनके अनशन का 40वां दिन है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि केंद्र सरकार ने उन्हें अर्ध सैनिक बल और एयर एम्बुलेंस मुहैया कराने का ऑफर दिया है, लेकिन आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल किसी भी प्रकार की चिकित्सा सुविधा नहीं लेंगे।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…