Varanasi : सीएम योगी का ‘अभिभावक’ अवतार; बच्चों को अपने हाथों से परोसा मिड-डे मील, बोले- “रोज स्कूल आना और मन लगाकर पढ़ना”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Varanasi

Report: Vandna Rawat

Varanasi उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने किसी राजनेता नहीं बल्कि एक परिवार के मुखिया और अभिभावक की तरह बच्चों के बीच बैठकर उन्हें भोजन परोसा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया।

Varanasi बच्चों संग साझा किया भोजन, बांटी चॉकलेट और मुस्कान

अभियान के आगाज पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बच्चों को अपने हाथों से मिड-डे मील परोसा। उन्होंने बच्चों से बड़े ही स्नेह के साथ संवाद किया और उनसे पूछा कि क्या वे रोज स्कूल आएंगे? बच्चों ने भी मासूमियत के साथ हाथ जोड़कर सीएम का अभिवादन किया और रोज स्कूल आने का वादा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को केवल भोजन ही नहीं, बल्कि स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, लर्निंग किट और चॉकलेट भी भेंट की, जिससे नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिल उठे।

Varanasi निपुण विद्यालयों और मेधावियों का सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित करने के लिए सीएम योगी ने जनपद के पाँच निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय नयापुर, शगुनहा, फरीदपुर सहित भतसार और महमूरगंज के कंपोजिट विद्यालय शामिल रहे। साथ ही, प्राथमिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पाँच निपुण छात्र-छात्राओं (अभय, जाह्नवी, श्रेयांश, नैन्सी और सरस्वती) को भी मंच पर पुरस्कृत किया गया।

Varanasi ‘शैक्षिक नवाचार’ पुस्तिका का विमोचन और लघु फिल्म का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ नामक विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की बदलती शिक्षा व्यवस्था और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में हुए सुधारों पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

Read this: chunavi samgram : केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, बंगाल में अधीर रंजन से धक्का-मुक्की; चुनावी माहौल में बढ़ा तनाव

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला