Horoscope: आज का राशिफल, जानें करियर, पैसा और रिश्तों में क्या रहेगा हाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/horoscope-9-may-2026/

Horoscope: ग्रहों की स्थिति के अनुसार 3 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कमाई के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपकी योजनाएं सफल होंगी और लाभ दिलाएंगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा, वहीं मानसिक रूप से आप नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, नहीं तो मतभेद हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई मामलों में अनुकूल रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किया गया निवेश लाभदायक होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधरेंगे, हालांकि पुरानी बातों को लेकर हल्का मानसिक तनाव रह सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज मेहनत का फल मिलने का दिन है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन प्रगति के संकेत भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, हालांकि साझेदारी के काम में सावधानी जरूरी है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। परिवार के विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं और सरकारी नौकरी वालों को सम्मान मिल सकता है। हालांकि लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी। हालांकि किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन मेहनत से लाभ मिलेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है और सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है और छात्रों को शिक्षा या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है और व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति मेहनत के बल पर मजबूत होगी। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें। ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा।

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा