,

Ramvichar Netam Statement: हनुमान जयंती पर मंत्री रामविचार नेताम ने दी शुभकामनाएं, नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Ramvichar Netam Statement

Ramvichar Netam Statement: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री Ramvichar Netam ने Hanuman Jayanti के अवसर पर हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि किसी भी अत्याचारी का वास न हो और नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो।

Ramvichar Netam Statement: बजरंगबली के दर्शन कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, नक्सल उन्मूलन पर जताया भरोसा

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है और इसका असर भी दिख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे की शुरुआत हो चुकी है, जो बजरंगबली के आशीर्वाद से संभव हुआ है। साथ ही उन्होंने देश में राम राज्य स्थापित करने के संकल्प को भी दोहराया।

Ramvichar Netam Statement: खाद संकट और संगठनात्मक मुद्दों पर कांग्रेस पर बोला हमला

इस दौरान Ramvichar Netam ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बजरंगबली का गदा अब कांग्रेस पर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा कमजोर हो रही है और पार्टी खत्म होने की कगार पर है।

खाद संकट के मुद्दे पर भी मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि देश में खाद की कोई कमी नहीं है, बल्कि समस्या बिचौलियों के कारण उत्पन्न होती है, जिनका समर्थन कांग्रेस करती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार खाद के अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

read also: Iran-US War: ट्रंप ने ईरान युद्ध को किया संबोधित, कहा- अमेरिका ने पूरा किया मिशन, नया ईरानी शासन युद्ध विराम के लिए तैयार

नक्सलमुक्त गांवों के लिए विशेष पैकेज की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी और जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वहीं कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्षों के काम की मॉनिटरिंग को लेकर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को खुद पर ही भरोसा नहीं है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…