Fall in Gold Silver Price: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹5,346 गिरकर करीब ₹1.46 लाख रह गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। एक किलो चांदी ₹15,176 सस्ती होकर ₹2.25 लाख तक पहुंच गई है।
Fall in Gold Silver Price: 2 अप्रैल के रेट
जारी आंकड़ों के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिला। 24 कैरेट सोना ₹1,45,507 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,33,284, 18 कैरेट ₹1,09,130 और 14 कैरेट ₹85,122 दर्ज किया गया। देश के प्रमुख शहरों में भी कीमतें लगभग ₹1.51 लाख के आसपास रहीं—दिल्ली और लखनऊ में ₹1,51,570, मुंबई ₹1,51,420, भोपाल ₹1,51,470 और चेन्नई ₹1,52,180 प्रति 10 ग्राम।
Fall in Gold Silver Price: पिछले एक महीने में कितनी गिरी कीमत
पिछले 34 दिनों में सोना करीब ₹13,590 सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में और बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो लगभग ₹42,040 तक कम हो चुकी है।
Fall in Gold Silver Price: अलग-अलग शहरों में दाम क्यों बदलते हैं
सोने की कीमत हर शहर में एक जैसी नहीं होती, इसके पीछे कई कारण हैं-
- ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा खर्च बढ़ने से दूर शहरों में कीमत बढ़ती है
- दक्षिण भारत में ज्यादा मांग होने से रेट अलग हो सकते हैं
- स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन मांग और सप्लाई के अनुसार रेट तय करते हैं
- ज्वेलर्स के पुराने स्टॉक की खरीद कीमत भी असर डालती है
Fall in Gold Silver Price: ऑल टाइम हाई से कितना सस्ता हुआ सोना
Fall in Gold Silver Price: साल की शुरुआत में सोना तेजी पर था, लेकिन अब इसमें गिरावट आई है।
- 31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख
- 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹1.76 लाख
- मौजूदा कीमत: करीब ₹1.46 लाख
इस हिसाब से सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग ₹31 हजार सस्ता हो चुका है।
Fall in Gold Silver Price: चांदी में बड़ी गिरावट
चांदी में सोने से ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
- 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख
- 29 जनवरी 2026: ₹3.86 लाख
- वर्तमान: ₹2.25 लाखयानी करीब 63 दिनों में चांदी ₹1.61 लाख तक गिर चुकी है।
Fall in Gold Silver Price: गिरावट के मुख्य कारण
- निवेशक जोखिम से बचकर कैश होल्ड कर रहे हैं
- ऊंचे दाम पर प्रॉफिट बुकिंग बढ़ी
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीति का असर
Fall in Gold Silver Price: कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी
विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
- सोना खरीदते समय ध्यान रखें
- हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
- खरीदने से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत जरूर जांच लें
- असली चांदी की पहचान कैसे करें
- मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
- आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है
- स्मेल टेस्ट: असली में कोई गंध नहीं होती
- कपड़ा टेस्ट: रगड़ने पर काला निशान आए तो असली है
read also: Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़





