Chhattisgarh: चंदखुरी पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड, CM विष्णु देव साय ने ली सलामी, नए अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में उप निरीक्षक संवर्ग के दीक्षांत (पासिंग आउट परेड) समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं की सलामी ली।

Chhattisgarh: प्रशिक्षुओं को दी बधाई और शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर संवर्ग के अधिकारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षुओं के लिए, बल्कि उनके परिवार और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Chhattisgarh: जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन सभी प्रशिक्षुओं के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव है। अब वे राष्ट्र और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Chhattisgarh: अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब इन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया था, तब उनमें प्रतिभा थी, लेकिन अब प्रशिक्षण के बाद उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ है। यही गुण उन्हें एक सफल पुलिस अधिकारी बनाएंगे।

Chhattisgarh: जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदारियां निभाना आसान नहीं होता, लेकिन समर्पण और मेहनत से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सेवा के दौरान भी निरंतर प्रयास और ईमानदारी बनाए रखने की सलाह दी, जिससे उन्हें सफलता और संतोष दोनों प्राप्त होंगे।

read also: Ambala में फर्जी RTO बनकर लूट, ट्रक ड्राइवर का अपहरण, नकदी छीनी, स्क्रैप से भरा ट्रक बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की शाम उज्जैन पहुंचकर दो

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी