,

Bhopal : देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का रविवार को प्रसारण किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों के साथ इस कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सुरक्षा, वैश्विक चुनौतियों और नागरिकों की एकजुटता पर विशेष जोर दिया।

Bhopal वैश्विक संकट और अफवाहों पर प्रधानमंत्री का प्रहार

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के वर्तमान हालातों का जिक्र करते हुए देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़े विषयों पर राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग इस संवेदनशील समय में अफवाहें फैला रहे हैं, वे राष्ट्र का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करें और किसी के बहकावे में न आएं।

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया आभार

कार्यक्रम श्रवण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मन की बात’ को प्रधानमंत्री का ‘देश से अपनी बात’ करने का एक सशक्त माध्यम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम देश में हो रहे नवाचार, विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को सामने लाने के साथ-साथ सौहार्द्र और भाईचारे का सकारात्मक संदेश देता है।” उन्होंने गैर-राजनीतिक विषयों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ने के इस अद्भुत प्रयास के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Bhopal इंदौर में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

एयरपोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश शासन के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक उषा ठाकुर, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। सभी ने प्रधानमंत्री के संकल्पों को दोहराते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की बात कही।

Read this: Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को