,

Deoghar: जंगल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

Deoghar

Report by: Imtiaz Ansari

Deoghar: झारखण्ड के देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरपत्ता गांव के जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।

Deoghar: ग्रामीणों की भीड़ जुटी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर बुढ़ई थाना प्रभारी रुपेश कुमार महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की।

Deoghar: मृतकों की पहचान: प्रदीप यादव और सुंदरी टुडु

पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रदीप यादव और सुंदरी टुडु के रूप में की। दोनों ही कारी पहाड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा थी, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Deoghar: पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Deoghar: शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

दोनों शवों को देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

read also: Team India ODI schedule: विराट कोहली और रोहित शर्मा का टीम इंडिया में धमाकेदार कमबैक, सितंबर में खेलेंगे वनडे सीरीज

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…