India Women Cricket Team: अप्रैल में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, अनुष्का शर्मा पहली बार टीम में शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India Women Cricket Team

India Women Cricket Team: अप्रैल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां वे पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। यह सीरीज जून में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारियों का आखिरी पड़ाव मानी जा रही है। हरमन की कप्तानी में ही टीम ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।

India Women Cricket Team: टी20 टीम में शामिल हुई नई प्रतिभाएं

इस सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा को पहली बार टीम में जगह मिली है। उनके अलावा उमा छेत्री और काशवी गौतम को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर को टीम से बाहर किया गया है। कमलिनी की जगह उमा छेत्री को शामिल किया गया। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था, जहां वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। अब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

India Women Cricket Team: मजबूत बॉलिंग विभाग तैयार

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम ने अपने तेज गेंदबाजी विभाग को और मजबूत किया है। अमनजोत कौर की जगह टीम में काशवी गौतम को शामिल किया गया है। काशवी ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब वे साउथ अफ्रीका सीरीज में भी खुद को साबित करना चाहेंगी। स्पिन बॉलिंग का जिम्मा दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और श्रेयंका पाटिल संभालेंगी।

India Women Cricket Team: टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच: 17 अप्रैल, डरबन
  • दूसरा मैच: 19 अप्रैल, डरबन
  • तीसरा मैच: 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
  • चौथा मैच: 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
  • पांचवां और अंतिम मैच: 27 अप्रैल, बेनोनी
  • टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा

read also: Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में

Jhiram Ghati: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर फिर गरमाई सियासत

Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया Jhiram Ghati:

Coal Gasification: कोरबा में कोल गैसीफिकेशन से यूरिया उत्पादन की संभावनाएं बढ़ीं

Coal Gasification: संसदीय समिति की बैठक में उर्वरक आत्मनिर्भरता पर मंथन Coal