,

Ambikapur Deer Death Case: अंबिकापुर संजय पार्क हिरण मौत मामला: 15 हिरणों की मौत पर बड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur Deer Death Case

Ambikapur Deer Death Case: कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में हिरणों की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पार्क में 15 हिरणों की मौत कुत्तों के हमले से हुई है।

Ambikapur Deer Death Case: 4 कर्मचारी सस्पेंड

इस घटना ने न केवल वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पार्क प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर की है। मामले के सामने आते ही उच्च अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।


Ambikapur Deer Death Case: लापरवाही पर 4 कर्मचारी सस्पेंड, रेंजर को नोटिस

घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 5 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO: Bhopal: आज सीएम डॉ. यादव UPSC में सफल अभ्यर्थियों से करेंगे संवाद, कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्‍ट्रीय सभागार में होगा आयोजन

मामले में यह भी आरोप लगे हैं कि 14 हिरणों के शवों को जंगल में जलाकर घटना को दबाने की कोशिश की गई। इस पर मुख्य वन संरक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। अब पार्क प्रबंधन और वन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।