,

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj-world-forestry-day-cleanliness-drive-tree

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण, वन संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर

ramanujganj : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, फॉरेस्ट गार्ड, गार्ड दरोगा और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर परिसर और जलाशय के आसपास फैले कचरे की साफ-सफाई की। इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

ramanujganj : वृक्षारोपण से दिया हरियाली का संदेश

इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करना रहा।

ramanujganj

ramanujganj : वन विभाग की अपील

वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना ने बताया कि विश्व वानिकी दिवस के मौके पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदूपत्ता सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में वनों की सुरक्षा में जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

ramanujganj

ramanujganj : अतिक्रमण रोकने और संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और वन समिति के सदस्यों को अतिक्रमण से बचने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी जानिए : gariaband-phooljhar : गरियाबंद के फूलझर गांव में पानी की किल्लत, 67 लाख की टंकी बंद, ग्रामीण 2 किमी दूर से ला रहे पानी

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…