,

Chhindwara: सिंगोड़ी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल; सड़क किनारे बेसुध मिली बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Chhindwara

Report: Rakesh Chandwansi

Chhindwara मध्य प्रदेश पुलिस का ‘देशभक्ति-जनसेवा’ का संकल्प एक बार फिर धरातल पर चरितार्थ होता नजर आया है। सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय की संवेदनशीलता के कारण राजाखोढाना क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस और गंभीर स्थिति में मिली एक बुजुर्ग महिला को नया जीवन मिला है। पुलिस की इस तत्परता की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है।

Chhindwara असहाय अवस्था में मिली थीं ‘अतरो बाई’

जानकारी के अनुसार, सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय जब राजाखोढाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे बैठी एक अत्यंत कमजोर और बीमार बुजुर्ग महिला पर पड़ी। महिला इतनी अशक्त थी कि वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। पंकज राय ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझा और बिना समय गंवाए डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया।

Chhindwara अस्पताल में उपचार और पहचान की कोशिश

पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद जब महिला की हालत में सुधार हुआ, तो उन्होंने अपनी पहचान अतरो बाई उइके (निवासी राजाखोढाना) के रूप में बताई।

महिला ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनके दो पुत्र थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है और वर्तमान में वह अपने नाती के साथ रह रही हैं। संभवतः अस्वस्थता और कमजोरी के कारण वह घर से निकलकर सड़क किनारे फंस गई थीं।

Chhindwara परिजनों को बुलाकर दी समझाइश

सिंगोड़ी पुलिस ने तत्काल महिला के परिवार वालों से संपर्क किया और उन्हें अस्पताल बुलाया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुजुर्ग महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी पंकज राय ने परिवार को सख्त हिदायत और समझाइश दी कि वे बुजुर्ग महिला की उचित देखरेख और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

Chhindwara क्षेत्र में हो रही सराहना

सिंगोड़ी पुलिस और विशेषकर पंकज राय के इस कार्य ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का यह रूप समाज में सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत करता है। यह घटना साबित करती है कि पुलिस केवल अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ही नहीं, बल्कि असहायों का सहारा बनने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।

Read this: Munger में ‘लोलो’ का जलवा: करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़, ‘नमस्ते मुंगेर’ कहकर जीता फैंस का दिल

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…