,

Bhopal: मुख्यमंत्री निवास में हिन्दू नववर्ष पर भव्य आयोजन, विट्ठल के अभंगों से गूंजा माहौल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Report by: Akash Sen

Bhopal: हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत में भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर “स्वागत हे नववर्ष” नाम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत विट्ठल के अभंगों से हुई, जिनकी मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन की खास बात यह रही कि महाराष्ट्रियन समाज ने पारंपरिक अंदाज में नववर्ष का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को तिलक लगाकर और ‘गुड़ी’ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय भवानी, जय शिवाजी” के नारों से मुख्यमंत्री निवास परिसर उत्साह से भर उठा।

Bhopal: हिन्दू नववर्ष का वास्तविक स्वरूप गुड़ी पड़वा है- डॉ. मोहन यादव

Bhopal

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिन्दू नववर्ष का वास्तविक स्वरूप गुड़ी पड़वा है, जिसे देशभर में अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति, ऋतुओं, नई फसल और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “यदि कोई वास्तविक नववर्ष है, तो वह गुड़ी पड़वा ही है। यह प्रकृति के साथ चलने का महापर्व है, जो विजय और समृद्धि का संदेश देता है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि रचना की मान्यता है। साथ ही राज्य सरकार ने गुड़ी पड़वा पर अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी मध्यप्रदेश सरकार गुड़ी पड़वा के पावन पर्व से एक करोड़ एक लाख रुपये की सम्मान राशि वाले ‘सम्राट विक्रमादित्य अलंकरण’ की शुरुआत करने जा रही है। इस प्रतिष्ठित अलंकरण हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित कर विद्वानों की समिति के माध्यम से योग्य व्यक्तित्वों का चयन किया जाएगा। इसी के साथ सीएम डॉ मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

read also: Kavi Sammelan: “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए भोपाल पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, विधायक रामेश्वर के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी