,

Kavi Sammelan: “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए भोपाल पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास, विधायक रामेश्वर के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Kavi Sammelan

Kavi Sammelan: हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले “कर्मश्री” के बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास आज दोपहर लगभग 12 बजे नियमित फ्लाइट से भोपाल पहुंचे। राजधानी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हुजूर विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ एवं स्वागत अभिनंदन के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने लाडले कवि डॉ कुमार विश्वास और आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया।

Kavi Sammelan: पूरे भोपाल में कवि सम्मेलन का जबरदस्त उत्साह

उल्लेखनीय है कि हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आज रात्रि 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में कर्मश्री संस्था द्वारा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास सहित हास्य कवि दिनेश बावरा, पैरोडीकार कवि सुदीप भोला, कवि अजय अंजाम, कवि कुशल कुशलेन्द्र, कवियत्री सुश्री सान्या राय जैसे ख्यातनाम कवि शामिल होंगे। कवि सम्मेलन को लेकर पूरे भोपाल में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन में 50 हजार से अधिक श्रोताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

Kavi Sammelan: बैठक व्यस्था पहले आओ पहले पाओ के आधार पर

कवि सम्मेलन में बैठक व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ का आधार पर की गई है। आयोजन हेतु किसी भी प्रकार के पास जारी नहीं किए गए हैं। आयोजक विधायक श्री शर्मा ने भोपाल वीडियो से इस विराट आयोजन का आनंद लेने का आग्रह करते हुए कहा है कि मंच के सामने की ओर अपना स्थान आरक्षित करने हेतु समय से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

read also: Bhopal MP के 12 लाख कर्मचारियों की दिवाली से पहले बड़ी सौगात: 3% DA वृद्धि के साथ मिलेगा 38,000 तक का एरियर

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…