Sasaram में रसोई गैस के लिए हाहाकार: एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sasaram

Report: Avinash shrivastva

Sasaram बिहार के सासाराम में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने घरेलू रसोई का बजट और प्रबंधन दोनों बिगाड़ दिया है।

Sasaram बुजुर्गों और महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

गैस वितरण केंद्र पर अव्यवस्था का आलम यह है कि चिलचिलाती धूप और घंटों की प्रतीक्षा के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने की वजह से चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।

Sasaram कालाबाजारी के गंभीर आरोप

कतार में खड़े उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का दावा है कि एजेंसी द्वारा सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। आरोप है कि जो लोग अधिक पैसे देने को तैयार हैं, उन्हें पिछले दरवाजे से आसानी से सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि नियम और नंबर के अनुसार लाइन में लगे सामान्य उपभोक्ताओं को ‘स्टॉक खत्म’ होने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।

Sasaram एजेंसी की सफाई और ‘वेटिंग’ का तर्क

विवाद बढ़ता देख गैस एजेंसी के मैनेजर राजेश कुमार ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि “एजेंसी पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और कालाबाजारी के आरोप निराधार हैं।” मैनेजर के अनुसार, वर्तमान में केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने 13 तारीख तक बुकिंग कराई है और जिनका DSC (Delivery Confirmation) नंबर जनरेट हो चुका है। उन्होंने सीमित सप्लाई को इस किल्लत की मुख्य वजह बताया है।

Read this: Godda : डायन-बिसाही के संदेह में खूनी खेल, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला