,

Balod Road Accident: बालोद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Balod Road Accident

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी नाला के पास की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

Balod Road Accident: डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी नाला के पास हुआ दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

READ ALSO: Iran refuses ceasefire: ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बयान, कहा- ईरान ना तो युद्धविराम चाहता है, ना ही बातचीत करेगा

Balod Road Accident: कांकेर से बालोद आ रहा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से बालोद की ओर जा रहा था, तभी वह इस हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…