,

नए साल में बाबा महाकाल और रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Crowds gathered to see Baba Mahakal and Ramlala in the New Year

रामनगरी अयोध्या में भी उमड़ा भक्तों का सैलाब

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई। इसके पहले विश्व प्रसिद्ध श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में नए साल 2025 के अवसर पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। मंदिर के पट खुलते ही पंडितों और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद हरिओम का जयघोष हुआ। ज्योतिर्लिंग को सुंदर वस्त्र से ढंककर भस्म अर्पित की गई और फिर उन्हें राजा के स्वरूप में सजाया संवारा गया। भगवान महाकाल को चांदी से बनी मुण्डमाल, शेषनाग का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों से सजाया गया। मोगरे और गुलाब के फूल भगवान के श्रृंगार का हिस्सा बने। भस्म अर्पण के बाद भगवान को फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया।

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़

नए साल 2025 की अगवानी रामलला के दर्शन-पूजन से हुई। सुबह से रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। नए साल के पहले दिन अयोध्या में राम मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। नव साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आस्था का नजारा रामनगरी में नजर आया। रामलला और हनुमंतलला के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रामपथ से लेकर भक्ति पथ तक पूरे दिन श्रद्धालुओं के जयघोष गूंजते रहे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला नया साल है। इस अवसर पर अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ रही है। रामनगरी अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बन गई है। इसका प्रमाण ये है कि पिछले 25 दिसंबर से ही रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में रोजाना एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नए साल पर ये संख्या बढ़कर ढाई लाख तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…