,

नववर्ष का जश्नः उत्तराखंड और हिमाचल में उमड़े सैलानी

नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड और हिमाचल में सैलानी उमड़ पड़े है। बता दें कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर होटल, पब पर पर्यटक की भीड़ जश्न मनाने के लिए तैयार है। नववर्ष के मौके पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पर्यटक पहुंचकर बड़ी धूमधाम से नववर्ष मनाते है। हालात यह है कि अधिकांश होटल पैक हो चुके है। बता दें कि हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है जिसको लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है। वहीं पर्यटक धार्मिक स्थल और मंदिरों पर भी जाकर नववर्ष मनाने के लिए पहुंच रहे है वहीं प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम कर लिए है।

मंदिरों में भी पहुंचे पर्यटक
नए साल के जश्न के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है। हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाखों सैलानियों के हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर उमड़ने की उम्मीद है। नए साल का जश्न मनाने के बाद सैलानी और हिमाचल के लोग प्रदेश के शक्तिपीठों में माथा टेक कर दिन की शुरूआत करेंगे। श्री नयना देवी में आज रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमलाए मनालीए चायलए कसौलीए डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं। आज शाम प्रदेश के पर्यटन विकास निगम के और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।

बर्फबारी से बढ़ गया सैलानियों का क्रेज
बर्फबारी से हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने का क्रेज और अधिक बढ़ गया है। होटलों में नए साल का जश्न मनाने की खास तैयारियां की गई हैं। जनवरी माह के पहले सप्ताह तक प्रदेश में सैलानियों की खूब रौनक रहेगी।

नववर्ष के जश्न के लिए नैनीताल तैयार
नववर्ष के जश्न के लिए नैनीताल सज चुका है और होटलों की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शहर के अधिकतर बड़े होटलों में शतप्रतिशत कमरे पैक हैं। इन होटलों के पैकेज में आकर्षक कार्यक्रम और गीत.संगीत की धूम आज शाम देखने को मिलेगी।

KTM 390 Duke 2025: नई कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही है यह बाइक

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…