,

Slum Health Scheme Scam: स्लम स्वास्थ्य योजना में करोड़ों की गड़बड़ी, पूर्व सीएमओ नरेश वर्मा निलंबित

Slum Health Scheme Scam:

Slum Health Scheme Scam: जांच में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं, शासन ने की सख्त कार्रवाई

Slum Health Scheme Scam: खैरागढ़ में गरीबों के लिए संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में करोड़ों रुपये की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मामले को गंभीर मानते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय ने खैरागढ़ के पूर्व सीएमओ नरेश वर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में बेमेतरा में पदस्थ नरेश वर्मा को निलंबन अवधि के दौरान दुर्ग स्थित संयुक्त संचालक (जेडी) कार्यालय से संबद्ध किया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

Slum Health Scheme Scam: दवा खरीदी और मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन में गड़बड़ी

पूरे मामले की जांच राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट में दवा खरीदी, दवा वितरण और मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में शासन को आर्थिक नुकसान होने का भी उल्लेख किया गया है।

जांच के आधार पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद विभाग ने Slum Health Scheme Scam मामले में निलंबन के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

READ ALSO: Jabalpur हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज की डाइस पर भ्रूण रखा, मचा हड़कंप

गरीबों के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही इस योजना में सामने आई गड़बड़ी ने प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद इस मामले में और किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाती है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…