,

Reengus में महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान, खाटूश्यामजी फाल्गुनी मेले में सेवाओं के लिए जताया आभार

Reengus

Report by: Suman

Reengus: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले के सकुशल संपन्न होने पर रींगस जीआरपी चौकी में महिला सुरक्षा सखियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में सराहनीय सेवाएं देने वाली सुरक्षा सखियों को श्याम दुपट्टा पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Reengus: महिला सुरक्षा और यात्रियों की मदद में निभाई अहम भूमिका

Reengus

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा सखियों ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आने वाले बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने और उतारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली।

Reengus: सुरक्षा सखी टीम के कार्यों की हुई सराहना

नीमकाथाना जीआरपी थाना क्षेत्र की सुरक्षा सखी टीम ने पूरे मेले के दौरान लगातार सेवा कार्य करते हुए यात्रियों की मदद की। रेलवे प्रशासन और जीआरपी पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Reengus: कई अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद

सम्मान समारोह में स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया, जीआरपी थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़, जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी, सुरक्षा सखी टीम की अध्यक्ष सरिता मीणा और कॉर्डिनेटर रवि सहित कई लोग मौजूद रहे।

read also: IRIS Lavan: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Lavan की मदद करेगा भारत, 183 क्रू मेंबर्स को कोच्चि में रखा गया

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…