,

Sambhal: सरेराह दबंगों का तांडव, विधवा महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sambhal

Report: Mahesh Raghav

Sambhal उत्तर प्रदेश के जनपद संभल से कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के ग्राम करेला में दबंगों ने दिनदहाड़े एक बेसहारा महिला पर हमला कर दिया। तमाशबीनों की भीड़ के बीच महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाजार से लौट रही बहनों पर हमला

Sambhal घटना उस समय की है जब ग्राम करेला निवासी रुबीना अपनी बहन काजल के साथ होली के त्यौहार का सामान लेकर बाजार से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उन्हें घेर लिया। रुबीना के पति की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने परिवार का भरण-पोषण खुद कर रही है। दबंगों ने सरेराह उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

तमाशबीन बने रहे लोग, किसी ने नहीं बढ़ाया हाथ

Sambhal दुखद पहलू यह रहा कि जब महिला को बीच सड़क पर पीटा जा रहा था और वह मदद के लिए चिल्ला रही थी, तब वहां मौजूद लोग केवल मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी दबंगों को रोकने या महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसी बीच किसी युवक ने अपने मोबाइल से इस पूरी हैवानियत का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट पर डाल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक निहत्थी महिला पर जुल्म ढाया जा रहा है।

न्याय की गुहार और पुलिस की कार्रवाई

Sambhal पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली चंदौसी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और वह अब इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठी है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Read this: Chhatarpur बागेश्वर सरकार का ‘अज्ञातवास’: एक महीने तक दुनिया की नजरों से दूर रहकर पहाड़ों में करेंगे कठिन साधना

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…