,

IND VS WI: ग्लोबल टूर्नामेंट में लेजर शो पर गावस्कर और शास्त्री का विरोध, कहा- खिलाड़ियों के फोकस पर पड़ता है असर

IND VS WI

IND VS WI: कोलकाता में खेले गए वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में भारत और वेस्टइंडीज के बीच, ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टेडियम में आयोजित लेजर शो ने कमेंटेटरों को हैरान कर दिया। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने इस दौरान खिलाड़ियों की एकाग्रता पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता व्यक्त की।

IND VS WI: अचानक रोशनी में बदलाव

IND VS WI

टीम इंडिया जब 196 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और पावरप्ले खत्म होने तक स्कोर 2 विकेट पर 53 था, तब निर्धारित ब्रेक के दौरान स्टेडियम की रोशनी मंद कर दी गई और तीन मिनट का लेजर शो आयोजित किया गया। गावस्कर और शास्त्री का मानना है कि इस तरह का अचानक बदलाव बल्लेबाजों के फोकस को प्रभावित कर सकता है।

IND VS WI: गावस्कर का बयान

गावस्कर ने कहा, “ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है। ग्लोबल टूर्नामेंट में ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं। IPL में ठीक है, लेकिन वर्ल्ड कप में इसे दिखाने की जरूरत नहीं।”

IND VS WI: शास्त्री की चिंता

रवि शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों के नजरिए से अचानक खेल में फोकस लौटाना मुश्किल होता है। उन्होंने इसे “सीरियस मामला” बताया।

IND VS WI: सेमीफाइनल की तैयारी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों का फैसला हो गया है। टीम इंडिया अब इंग्लैंड से मुकाबला करेगी, जबकि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरी सेमीफाइनल भिड़ंत होगी।

READ ALSO: T20 World Cup 2026 : वेस्ट इंडीज को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, अब इंग्लैंड से भिड़ंत

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के