,

योगी ने संभाली है ‘एक हो पूरा देश’ अभियान की कमान

Yogi has taken command of 'One Ho Pura Desh' campaign

सनातन संस्कृति के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के मध्य होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में ‘महाकुम्भ-2025’ की दिव्यता, भव्यता की चर्चा की। उन्होंने देशवासियों को बताया कि संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। कुछ दिन पहले जब प्रयागराज गया था तो हेलीकाप्टर से पूरा कुम्भ क्षेत्र देखकर मन प्रसन्न हो गया। इतना विशाल, इतना सुन्दर, इतनी भव्यता। पीएम ने कहाकि अगर कम शब्दों में कहें तो ‘महाकुंभ का संदेश, एक हो पूरा देश’ और दूसरे तरीके से कहूंगा ‘गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा’। इस अपील के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को महाकुम्भ में आमंत्रित भी किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। 2019 कुम्भ की अपेक्षा महाकुम्भ में मेला क्षेत्र से लेकर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में व्यापक विस्तार किया गया है। महाकुम्भ के जरिए ‘एक हो पूरा देश’ अभियान की कमान स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। वे दिसंबर माह में चार बार प्रयागराज पहुंचे और यहां के कार्यों का अवलोकन किया।

विश्व में कहीं और नहीं दिखता ‘अनेकता में एकता’ का ऐसा दृश्य
‘मन की बात में’ प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ की विशेषता केवल इसकी विशालता में ही नहीं, बल्कि इसकी विविधता में भी है। इस आयोजन में करोड़ों लोग एक साथ एकत्र होते हैं। लाखों संत, हजारों परंपराएं, सैकड़ों संप्रदाय, अनेक अखाड़े इसका हिस्सा बनता है। कहीं कोई भेदभाव नहीं दिखता है। यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। ‘अनेकता में एकता’ का ऐसा दृश्य विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा, इसलिए हमारा कुम्भ ‘एकता का महाकुम्भ’ भी होता है। इस बार का महाकुम्भ भी एकता के महाकुम्भ के मंत्र को सशक्त करेगा। पीएम ने अपील की कि जब हम कुम्भ में शामिल हों तो एकता के इस संकल्प को अपने साथ लेकर वापस आएं और समाज में विभाजन-विद्वेष के भाव को नष्ट करने का संकल्प भी लें।

डिजिटल महाकुम्भ के साक्षी बनेंगे श्रद्धालु
पीएम ने कहा कि इस बार प्रयागराज में देश-दुनिया के श्रद्धालु डिजिटल महाकुम्भ के भी साक्षी बनेंगे। डिजिटल नेविगेशन की मदद से आगंतुकों को अलग-अलग घाट, मंदिर, साधुओं के अखाड़े तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा, यही नेविगेशन सिस्टम पार्किंग तक पहुंचने में भी मदद करेगा। पहली बार कुम्भ आयोजन में एआई चैटबॉट का प्रयोग होगा। इसके माध्यम से 11 भारतीय भाषाओं में कुम्भ से जुड़ी हर जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस चैट बॉट से टेक्स्ट टाइप करके या बोलकर किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं। मेला क्षेत्र को एआई पावर्ड कैमरा से कवर किया जा रहा है। कुम्भ में कोई बिछड़ जाएगा तो इन कैमरों से उन्हें खोजने में भी मदद मिलेगी। श्रद्धालुओं को डिजिटल लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। श्रद्धालुओं को मोबाइल पर गवर्नमेंट अप्रूव्ड टूर पैकेजेस ठहरने की जगह और होमस्टे के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पीएम ने सभी आगंतुकों से अपील की कि महाकुम्भ में जाएं तो इन सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाए, और #एकता का महाकुंभ के साथ सेल्फी जरूर अपलोड करें।

योगी ने संभाल रखी है महाकुम्भ की कमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं महाकुम्भ की कमान संभाल रखी है। वे नियमित रूप से प्रयागराज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर 5 जनवरी तक मेला क्षेत्र में सभी कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सीएम योगी किस तरह सक्रिय हैं, यह दिसंबर माह में उनके प्रयागराज दौरों से भी स्पष्ट है। दिसंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 बार (7, 12, 13, 23 दिसंबर) प्रयागराज पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

मुख्यमंत्री व उनके मंत्री दे रहे आमंत्रण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आगंतुकों को महाकुम्भ का आमंत्रण दे रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया है। इसके साथ ही योगी सरकार के मंत्रियों ने अन्य राज्यों में पहुंचकर मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल व अन्य गणमान्य लोगों को महाकुम्भ में आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश, देश व समूची दुनिया के श्रद्धालुओं को ‘महाकुम्भ-2025’ में आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के बाद मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा… महाकुम्भ का संदेश, एक हो पूरा देश।
गंगा की अविरल धारा, न बंटे समाज हमारा।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 140 करोड़ देशवासियों को एकता के सूत्र में बंधकर दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुम्भ-2025 प्रयागराज आने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने भी महाकुम्भ में लोगों को आमंत्रित करते हुए अपील की कि आप सभी (श्रद्धालु) आस्था के अमृतकाल के साक्षी बनें एवं सोशल मीडिया पर #एकताकामहाकुम्भ के साथ सेल्फी भी अवश्य अपलोड करें।

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…