,

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। बराढी गांव में बीती रात 28 वर्षीय युवक शैलेंद्र कुमार की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

Rohtas: प्रेम प्रसंग के कारण हत्या

जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक शैलेंद्र कुमार को बीती रात फोन पर बुलाकर लड़की के घर बुलाया गया। रात लगभग दो बजे जब वह बराढी गांव में लड़की के घर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

Rohtas: परिवार में कोहराम, प्राथमिकी दर्ज

Rohtas

घटना के बाद शैलेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सासाराम मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, गांव के लोग भी इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

Rohtas: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम भेजा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना की गहनता से जांच की जा रही है। फोन कॉल डिटेल्स समेत सभी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

एसपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

read also: Israel Iran conflict: इजरायल-ईरान के बीच बढ़ा तनाव, इजरायल ने ईरान पर एहतियाती सैन्य कार्रवाई का किया दावा

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO