Jamtara जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव परिणाम 2026: कई वार्डों के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara : नगर पंचायत चुनाव की मतगणना आज कड़ी सुरक्षा के बीच पत्थरचपड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। मतगणना के पहले दौर के बाद कई वार्डों के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं, जिससे प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है।

वार्ड पार्षदों की सूची: निर्वाचित विजेताओं के नाम

Jamtara प्रशासन द्वारा जारी पहले राउंड के परिणामों के अनुसार, विभिन्न वार्डों से निम्नलिखित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है:

  • वार्ड 1 (राजबाड़ी): विजय राउत निर्वाचित।
  • वार्ड 2 (राजबाड़ी): जोशना देवी विजयी।
  • वार्ड 3: उत्तम रवानी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड 4 (श्रीरामपुर): अजय सिंह सफल रहे।
  • वार्ड 5: किरण देवी विजयी घोषित।
  • वार्ड 6 (पांडेडीह): संगीता दास ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड 7 (महुलडंगाल): अशोक साव निर्वाचित हुए।
  • वार्ड 8 (कायस्थपाड़ा): हरनाथ गौण वार्ड पार्षद बने।

अध्यक्ष पद: आशा गुप्ता की बढ़त बरकरार

Jamtara अध्यक्ष पद के लिए जामताड़ा में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड के रुझानों में आशा गुप्ता (छड़ी छाप) अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी (बेंच छाप) दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। झामुमो और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति अगले राउंड की गिनती के बाद और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मिहिजाम नगर परिषद: भाजपा की जयश्री देवी आगे

Jamtara मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद के परिणामों पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, यहाँ भाजपा समर्थित उम्मीदवार जयश्री देवी ने बढ़त बनाई हुई है। मतगणना केंद्र पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हर राउंड के बाद परिणाम डिस्प्ले किए जा रहे हैं।

Read this: Jamtara : जामताड़ा मतगणना अपडेट: पहले दौर में आशा गुप्ता की बड़ी बढ़त, मिहिजाम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी आगे