,

Jabalpur: क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, कार में दांव खेलते दो आरोपी गिरफ्तार

Report by: Somnath Mishra

Jabalpur: जबलपुर में रांझी पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों के दौरान सक्रिय क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेमोरो तिराहा के पास घेराबंदी कर एक कार (MP 20 ZG 0030) में सट्टा खिला रहे अनमोल पटारिया उर्फ बीसू और कृष्णा नामदेव को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4 महंगे मोबाइल फोन, 20,350 रुपये नकद और सट्टे के हिसाब-किताब के साथ कार जब्त की गई।

Jabalpur: मोबाइल ऐप्स के जरिए दांव

Jabalpur

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ‘क्रिकेट गुरु’ और ‘थर्ड आई’ जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच पर दांव लगवा रहे थे।

Jabalpur: सिंडिकेट का खुलासा

पूछताछ में मुख्य आरोपी अनमोल पटारिया ने खुलासा किया कि वह दिलीप खत्री और संजय खत्री से मास्टर आईडी लेकर पूरा सिंडिकेट चला रहा था। अपने अधीनस्थ एजेंटों अंकुश शिवहरे, विशाल सराफ, राहुल ललवानी, अंकित सोनकर और विवेक गुप्ता को आईडी और पासवर्ड बांटकर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाता था।

Jabalpur: कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) और बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

read also: MP: Top 10

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…