,

Illegal Sand Mining: केवई नदी पर माफियाओं का कब्जा, प्रशासन मौन! जेसीबी से धड़ल्ले से उत्खनन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Illegal Sand Mining

Report by: Avinash Chandra

Illegal Sand Mining: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के केल्हारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया टोला की केवई नदी में अवैध रेत उत्खनन चरम पर है। आरोप है कि रेत ठेकेदार खनिज अधिनियम और एनजीटी के नियमों की अनदेखी करते हुए खुलेआम रेत का उत्खनन कर रहे हैं।

Illegal Sand Mining: जेसीबी और पोकलेन मशीनों से दिन-रात खुदाई

स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में जेसीबी और पोकलेन मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। न तो मौके पर कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि कितने क्षेत्र में उत्खनन की अनुमति है। बताया जा रहा है कि यहां से निकाली गई रेत को प्रदेश के पड़ोसी राज्यों तक सप्लाई किया जा रहा है।

Illegal Sand Mining: प्रशासन की लचर व्यवस्था पर सवाल

Illegal Sand Mining

रेत के अवैध कारोबार के बावजूद राजस्व विभाग, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि रेत ठेकेदार मनमाने तरीके से नदी का दोहन कर रहे हैं।

Illegal Sand Mining: एसडीएम कार्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर चल रहा कारोबार

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार एसडीएम कार्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस संबंध में एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही।

Illegal Sand Mining: कार्रवाई होगी या जारी रहेगा खेल?

अब देखने वाली बात यह होगी कि ग्राम पंचायत बिछिया टोला में चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार कोई सख्त कदम उठाती है या फिर रेत माफिया यूं ही केवई नदी का दोहन करते रहेंगे।

read also: RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स