Haryana में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं, CM नायब सैनी ने दिए नकल रहित परीक्षाओं के दिशा निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: JD Duggal

Haryana : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परीक्षा संचालन को नकल मुक्त बनाने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।

बाहरवीं के कुल 2 लाख 70 हजार 660 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

प्रदेश भर में 2,70,660 छात्र-छात्राएं बाहरवीं की परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा 1433 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Haryana : नकल रोकने के लिए बोर्ड ने किए पुख्ता इंतजाम

Haryana

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर 325 प्रभावी उड़न दस्ते तैनात किए हैं। साथ ही, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana : परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा उपाय

  • परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में बीएनएस 163 लागू रहेगा।
  • प्रश्न पत्र पर अल्फा न्यूमेरिक कोड अंकित किए गए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि छात्रों के लिए परीक्षा निष्पक्ष और नकल रहित वातावरण में संचालित होगी, और सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

read also: PM Modi Israel Visit: PM मोदी का इजरायल दौरा, संसद को करेंगे संबोधित, हथियार डील पर हो सकती है चर्चा

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार