,

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विष्णुदेव साय सरकार के तीसरे बजट में किसानों, महिलाओं, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

साय सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नक्सलियों के गढ़ को एजुकेशन का हब बनाने का फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है।


Cg Budget 2026-27 : महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा पेंशन योजनाओं के लिए लगभग 1400 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बच्चियों के लिए रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

Cg Budget 2026-27 : किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़े प्रावधान

कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपये और दीनदयाल भूमिहीन मजदूर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डेयरी, मत्स्य और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अलग-अलग बजट रखा गया है।

Cg Budget 2026-27 : स्वास्थ्य और आवास क्षेत्र में निवेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान योजना में 1500 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

Cg Budget 2026-27 : बस्तर-सरगुजा विकास पर विशेष फोकस

सरकार ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई घोषणाएं की हैं। मेडिकल कॉलेजों के संचालन, सड़क संपर्क, बस सेवा और इंटरनेट विस्तार के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। बस्तर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी पहल की गई है।

Cg Budget 2026-27 : इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को बढ़ावा

मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, ग्रामीण सड़क विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान की राशि बढ़ाई गई है। नवा रायपुर और अन्य क्षेत्रों में औद्योगिक ढांचे के विस्तार की भी घोषणा की गई है।

Cg Budget 2026-27 : शिक्षा और युवाओं के लिए योजनाएं

स्कूल भवन निर्माण, नए शिक्षण संस्थानों और लाइब्रेरी के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। कुल मिलाकर, बजट में सामाजिक कल्याण, कृषि सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

ये भी जानिए : Cg Budget 2026 Live : सीएम साय सरकार का बड़ा ऐलान, कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, महतारी वंदन को 8200 करोड़

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…