Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ट्रक टक्कर में दो की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Muzaffarnagar Road Accident

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar जनपद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। Ratanpuri थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी पिकअप को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक (ट्रोला) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

Muzaffarnagar Road Accident: बताया जा रहा है कि पिकअप जानसठ से मजदूरों को लेकर रतनपुरी होते हुए मेरठ खेतों में काम करने जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान ताराचंद और रामचंद्र निवासी गांव गुजरेड़ी, थाना जानसठ के रूप में हुई है।


Muzaffarnagar Road Accident: दो की मौके पर मौत, 17 गंभीर घायलों को मेरठ रेफर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल Community Health Centre Khatauli में भर्ती कराया गया।

Muzaffarnagar Road Accident: डॉक्टरों के अनुसार, कुल 23 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। करीब 16 से 17 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि चार घायलों का उपचार सीएचसी खतौली में जारी है।

सीएचसी खतौली के सीनियर डॉक्टर अमित भरु ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई थी। घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।


Muzaffarnagar Road Accident: ट्रक चालक फरार, मुआवजे को लेकर परिजनों का हंगामा

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सीएचसी खतौली में मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया।

READ ALSO: Krishak Kalyan Varsh 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों के हित में किए बड़े ऐलान, उड़द पर बोनस, सरसों पर मिलेगा भावांतर का लाभ

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष