,

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: In Balod's Medhaki village, a fine of Rs 5,001 was imposed for gossiping.

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव

बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में चुगलीबाजी और आपसी विवादों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने कड़ा निर्णय लिया है। गांव में आयोजित सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक या निजी तौर पर एक की बात दूसरे तक पहुंचाकर माहौल बिगाड़ते हुए पाया जाता है, तो उस पर 5,001 रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

Village Discipline Rule: ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं, जिससे आपसी मनमुटाव और झगड़े बढ़ते हैं। गांव का सौहार्द्र प्रभावित होने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Village Discipline Rule: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में शराब सेवन पर भी लगेगा जुर्माना

ग्रामसभा में यह भी निर्णय लिया गया कि सामाजिक या धार्मिक भोज में शराब पीकर आने वालों पर भी 5,001 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, नशे की हालत में कई लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां कर देते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है और गांव का माहौल गर्म हो जाता है।

READ ALSO: Khargone cultural event : नवग्रह मेले में भरतनाट्यम प्रस्तुति देंगी मीनाक्षी शेषाद्री, बोलीं, यह मेरी ‘सेकेंड इनिंग’

Village Discipline Rule: मेढ़की गांव के ग्रामीणों का मानना है कि इस Village Discipline Rule से गांव में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा तथा अनावश्यक विवादों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…